फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष होंगे चंडीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक, सीबीआई-एनसीबी के अधिकारी होंगे सदस्य

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है, जो पीआईटीआईएनडीपीएस अधिनियम-1988 के तहत गिरफ्तारी से पहले मामलों की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कमेटी के अध्यक्ष चंडीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) होंगे, जबकि अन्य सदस्यों में लीगल एडवाइजर, एसपी (क्राइम), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर या उनके प्रतिनिधि, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीबीआई) के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमेटी को यह अधिकार दिया गया है कि वह विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त प्रस्तावों की जांच कर सकेगी और यह आकलन करेगी कि आरोपी की ओर से किया गया अपराध कितना गंभीर है और उससे जन सुरक्षा को कितना खतरा है। इसके बाद कमेटी अपनी सिफारिशें डिटेनिंग अथॉरिटी को भेजेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कमेटी आवश्यकता अनुसार बैठक करेगी और यदि जरूरी हुआ तो किसी भी एजेंसी से अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण भी मांग सकती है। अंतिम निर्णय डिटेनिंग अथॉरिटी की ओर से उसकी संतुष्टि के आधार पर लिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें