फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुभन भरी गर्मी लौटी, 8 से 11 तक के लिए येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। चार दिन की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर तेज गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से तेज धूप के चलते दिनभर लोग उमस और पसीने से तर-ब-तर नजर आए। मौसम विभाग ने 8 से 11 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। तेज धूप और उमस ने न सिर्फ पैदल राहगीरों को परेशान किया बल्कि ट्रैफिक लाइट से लेकर अन्य इलाकों में जाम में फंसे लोग भी गर्मी से बेहाल दिखे। कई जगहों पर लोग छाते का सहारा लेकर धूप से बचते नजर आए। मौसम निदेशालय चंडीगढ़ के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा और अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

आगामी पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम

7 35 डिग्री 24 डिग्री

8 34 डिग्री 24 डिग्री

9 34 डिग्री 25 डिग्री

10 34 डिग्री 25 डिग्री

11 33 डिग्री 25 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें