पंजाब में चोरी का एक नया तरीका सामने आया है। मोगा में नवविवाहिता युवती शापिंग करने के बहाने दुकान के बाहर से एक्टिवा चोरी करके फरार हो गई।
मोगा में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लाल चूड़ा पहने एक महिला पैदल अपने एक साथी के साथ आ रही है। स्टोर के बाहर खड़ी एक्टिवा देखते ही उसे कुछ ही सेकेंड में चोरी कर ले जाती है और आगे एक गली में जाकर अपने साथी को बैठा लेती है। इससे पहले लुधियाना में भी भाजपा लीडर की एक्टिवा इसी तरह चूड़े वाली महिला ने चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इस लाल चूड़े वाली महिला की तलाश शुरू कर दी है।