फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित आईटीआई चौक के बीचोबीच अचानक स्कूटी में आग लग जाने के कारण चालक बाल-बाल बच गया। आग की लपटों के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन उससे पहले स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

स्कूटी चालक अरुण अग्रवाल निवासी डेराबस्सी ने बताया कि उसने कल ही डेराबस्सी के एक मैकेनिक से स्कूटी का इंजन करवाया था। वह शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे डेराबस्सी से अंबाला की ओर जा रहा था। रास्ते में दो बार स्कूटी अपने आप बंद हो गई। फिर उसने स्कूटी को दोबारा स्टार्ट किया और चल पड़ा। वह लालड़ू स्थित आईटीआई चौक पर रेड लाइट होने पर जेब्रा क्रॉसिंग के पास रुका हुआ था कि अचानक स्कूटी में आग लग गई और देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों से जल उठी। वह कूदकर एकदम किनारे हो गया। स्कूटी में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर काउंसिल लालड़ू दफ्तर में खड़ी दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझने तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। चालक ने स्कूटी में आग लगने का जिम्मेदार मैकेनिक को ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें