यूनिवर्सल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक टेक्नो कम कल्चरल कम मैनेजमेंट फेस्ट टेकनेक्स-2014 संपन्न हो गया। शुभारंभ वीरवार को पीटीयू, जालंधर के डीन एकेडमिक्स बूटा सिंह सिद्धू ने किया।
यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आयोजित फेस्ट में आसपास के 80 स्कूलों के 2500 से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिसमें से करीब 500 स्टूडेंट्स ने अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लिया।
फेस्ट में विभिन्न तकनीकी प्रोजेक्ट्स के तहत तैरती कंक्रीट, ब्रिज ढांचा, ईवेस्ट मैनेजमेंट, मोबाइल साइंस लैब का प्रदर्शन किया गया।
वहीं ऑटो पार्ट्स, रोबोट डिजाइनिंग, स्पीड कंट्रोल, डिजिटल सिक्योरिटी लॉकर, फायर सेंसर इत्यादि के बारे में महत्वपूर्ण व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। फेस्ट दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रोजेक्टस में उत्साह एवं गहरी रुचि दिखाई और उनके बारे में अहम जानकारी हासिल की।
शुक्रवार को अंतिम दिन फेस्ट का शुभारंभ टेकनिक्ल एजुकेशन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर मोहन बीर सिंह तथा पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेकनिक्ल एजुकेशन के डायरेक्टर नरिंदर पाल सिंह द्वारा किया गया।
इस दौरान मैकेनिक्ल के छात्रों ने कार का एक मॉडल भी पेश किया, जो भविष्य में पार्किंग की समस्या से निपटने में सार्थक सिद्ध होगी।
फेस्ट के अंतिम दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। यूनिवर्सल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. गुरप्रीत सिंह ने फेस्ट के सफल आयोजन तथा हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों की हुनर की सराहना की।