इन स्कूलों को मिली धमकी
गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-16, 19, 22 और 47,
रयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-49,
सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर-45,
केबी डीएवी स्कूल सेक्टर-7,
टेंडर हार्ट स्कूल सेक्टर-33,
एसडी स्कूल सेक्टर-32,
सेंट जेवियर स्कूल सेक्टर-44,
विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38,
अजीत करम सिंह स्कूल सेक्टर-41,
आशियाना स्कूल सेक्टर-46,
भवन विद्यालय सेक्टर-27,
सौपिन्स स्कूल सेक्टर-32,
डीपीएस सेक्टर-40,
सेंट जॉन स्कूल,
सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26,
स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल सेक्टर-26 समेत कुल 18 स्कूल शामिल हैं।
बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया
धमकी की खबर फैलते ही स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। अभिभावक तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। सूत्रों की माने तो सभी स्कूलों को एक ही ईमेल आई है।