चंडीगढ़। निदेशक स्कूल शिक्षा ने 01 अप्रैल 2022 से पहले मेडिकल लीव और हाफ पे लीव लेने का पत्र जारी कर दिया है। इसका स्वागत करते हुए गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन और यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन, चंडीगढ़ टीचर एसोसिएशन ने चंडीगढ़ यूटी ने प्रधान मंत्री, गृह मंत्री, शिक्षा मंत्री, राज्यपाल पंजाब एवं मुख्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन, भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन एवं निदेशक स्कूल शिक्षा का धन्यवाद किया।