फीस में रहेगी छूट
एडिड व प्राइवेट कॉलेजों को ओपन काउंसलिंग के दौरान ऑफलाइन मोड पर फीस लेने की छूट दी गई है। सभी छात्राओं और अनुसूचित जाति के सभी विद्यार्थियों की राजकीय कॉलेजों में ट्यूशन फीस शून्य है। 2.50 लाख से कम आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को एडिड व प्राइवेट कॉलेजों में निर्धारित मानदंडों के अनुसार फीस में छूट दी जाएगी। सरकारी कॉलेजों में छात्रों को एकमुश्त किश्त में वार्षिक शुल्क देना होगा।
सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश कार्यक्रम का शेड्यूल
आयोजन तिथि
- कॉलेज प्रोफाइल भरना 29 से 31 मई
- ऑनलाइन आवेदन प्रवेश पोर्टल 5 से 19 जून
- ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 8 से 23 जून
- पहली मेरिट लिस्ट 1 से 20 जुलाई
- फीस जमा करना विवरण पोर्टल पर अपलोड होगा
- दूसरी मेरिट लिस्ट विवरण पोर्टल पर अपलोड होगा
- शिक्षण अवधि 21 जुलाई
- बची हुई सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण 21 जुलाई
- विलंब शुल्क (ओपन काउंसलिंग का पहला सप्ताह) 100 रुपये