फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलरशिप न मिलने से अटकीं एससी-एसटी स्टूडेंट्स डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई कर चुके या कर रहे एससी-एसटी व बीसी के विद्यार्थियों को आज तक स्कॉलरशिप नहीं मिली। इसके कारण उनकी डिग्रियां पीयू में रुकी हुईं हैं। नए एडमिशन जहां वह लेंगे उन्हें डिग्री आदि की आवश्यकता होगी। छात्रों की इस समस्या को आइसा ने प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने पीयू व पंजाब सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि जल्द से जल्द छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जारी की जाए।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में एससी, एसटी व बीसी के लगभग छह हजार स्टूडेंट्स को दाखिले मुफ्त में दिए गए थे। इनकी छात्रवृत्ति की रकम पंजाब सरकार कॉलेजों के खातों में भेजती थी और इस तरह काम चलता था। लेकिन बीते चार वर्षों की छात्रवृत्ति अभी कॉलेजों के खातों में नहीं पहुंची और न ही छात्रों के पास। सभी इंतजार में हैं। पीयू ने उन छात्रों की डिग्रियां पहले ही रोक रखी हैं जिन्होंने कॉलेजों को फीस नहीं जमा की है। छात्रों के पास पैसे नहीं हैं। आइसा अध्यक्ष विजय कुमार ने पत्र लिखा है। कहा है कि छात्रों की समस्या बढ़ती जा रही है। नए शैक्षिक सत्र में छात्रों को फिर दिक्कतें होंगी। ऐसे में उनकी स्कॉलरशिप जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें