अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जातिसूचक शब्दों के कथित प्रयोग के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि अमृतसर में अनुसूचित जाति संगठनों द्वारा एक व्यक्ति को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरना दिया गया था। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से आयोग के संज्ञान में आया। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। संबंधित एसपी हरपाल सिंह को 10 फरवरी 2026 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।