फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब बेचने का कारोबार करने का कह ठगे 36 लाख रुपये, 5 साल तक काम शुरू न करने पर पैसे मांगे तो बिके हुए प्लॉट के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पहले सेब बेचने और फिर उसी रुपये के बदले में प्रॉपर्टी बेचने के बहाने 36 लाख रुपये ठगने के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रॉयल इंपायर पीरमुछल्ला जीरकपुर के सुशील गांधी के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपी की भागीदारी की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-26 के तरसेम सिंह ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके दामाद पवन सिंह की मुलाकात 2014-15 में सुशील गांधी से हुई। सुशील ने पवन को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर से सेब लाकर यहां पर बेचेंगे। इसके लिए उन्होंने व उनके दामाद पवन सिंह ने सुशील को 36 लाख रुपये भी दिए पर उसने कई साल तक व्यापार नहीं शुरु किया। इस पर जब मैंने सुशील को रुपये वापस मांगा तो उसने मनीमाजरा के पिपलीवाला टाउन में 300 गज का प्लॉट बेचने का वायदा करके एग्रीमेंट कर लिया। यह प्लॉट सुशील 2012 को पहले ही सेक्टर-38 के जसवंत राय को बेच चुका था। उन्होंने जब भी सुशील को प्लॉट को उसके नाम पर करने को कहा। तब सुशील कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले वो प्लॉट को देखने गए तो उन्होंने देखा कि उनके प्लॉट पर मकान बनाया जा रहा है। जब उन्होंने इसके बारे में सुशील से पुछा तो उसने फिर बहाना लगाते हुए कहा कि वह मकान आपके लिए बना रहे हैं। इस पर तरसेम ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दफ्तर जा कर पता किया तो उसे पता चला कि प्लॉट तो सुशील पहले ही बेच चुका है। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें