फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब के सौमुख आर्या और जुगराज सिंह, चंडीगढ़ के गौरीश और हरियाणा के अद्वित तिवारी सेमीफाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रूट्स आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन जीरकपुर स्थित रूट्स टेनिस अकादमी में किया जा रहा है। इसमें ट्राइसिटी के साथ अन्य राज्यों के खिलाड़ी मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इनमें जीत के साथ खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-16 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश के संग्राम ने हरियाणा के हरमन सिंह को 6-2, 6-1 से हराया। पंजाब के माहीजीत सिंह ने गुजरात के हृदयांश कुमार को 6-3, 6-1 से पराजित किया। चंडीगढ़ के वृषण अवस्थी ने चंडीगढ़ के चर्चित भूरा को 7-6, 6- 3 से और पंजाब के युगराज सिंह ने चंडीगढ़ के गौरीश मदान को 7-6, 6-3 से हराया।

अंडर-18 वर्ग में पंजाब के सौमुख आर्या ने पंजाब के प्रभसिफत सिंह को 6-1, 6-4 से, चंडीगढ़ के गौरीश ने चंडीगढ़ के आरव बिश्नोई को 7-6, 6- 4 से, हरियाणा के अद्वित तिवारी ने पंजाब के रोमर सिंह को 6-4, 6-1 से, पंजाब के जुगराज सिंह ने पंजाब के जसराज सिंह को 6-4, 6-4 से मात दी। लड़कों के अंडर-18 डबल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में चर्चित सिंह और माही जी ने गुजरात की जोड़ी हर्ष और वंश को 6-2, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें