चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति और देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से पूर्व सांसद एवं भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रहे सत्यपाल जैन ने शनिवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात उपराष्ट्रपति के एन्क्लेव में हुई। जैन ने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए उपराष्ट्रपति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के पंजाब यूनिवर्सिटी के हालिया दौरे के बाद सत्यपाल जैन की उनसे यह पहली मुलाकात थी। उपराष्ट्रपति के विश्वविद्यालय दौरे को लेकर जैन ने उनसे मुलाकात कर उनके समय और विश्वविद्यालय के प्रति दिखाई गई रुचि के लिए धन्यवाद दिया।