फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सतगुरु अकादमी ने सीसीए को 177 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

दीक्षित ठाकुर के शानदार प्रदर्शन से सतगुरु क्रिकेट अकादमी ने सीसीए जीरकपुर की टीम को 177 रन से शिकस्त दी। सब जूनियर लिटिल चैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला सोमवार को सेंट जोसेफ स्कूल-44 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।मैच में पहले खेलते हुए सतगुरु क्रिकेट अकादमी ने 250 रन बनाए। जगमनदीप सिंह ने 62 रन की पारी खेली। दीक्षित ठाकुर ने 60 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरव ने 24 रन देकर तीन विकेट और सिमरप्रीत ने 39 रन देकर एक विकेट चटकाया। जवाब में सीसीए जीरकपुर की पूरी टीम 73 के स्कोर पर सिमट गई। आरव ने 20 रन और अभिनव ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में दीक्षित ठाकुर ने 21 रन देकर दो विकेट, युवराज महाजन ने 15 रन देकर दो विकेट, आदित्य सिंह ने छह रन देकर दो विकेट चटकाए। दीक्षित ठाकुर की बेहतरीन बल्लेजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें