दीनानगर आतंकी हमले के बाद लुधियाना के आसपास के इलाके में सैटेलाइट फोन के सिग्नल मिलने से पुलिस की नींद उड़ गई है। इसी तरह का सिग्नल कुछ दिन पहले नवांशहर और फिर बंगा में मिला था।
खुफिया विभाग को लुधियाना के आसपास सिग्नल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शहर में नाकाबंदी बढ़ा दी गई और सीमाओं को सील कर दिया गया।
डीसी नवीन सिंगला का कहना है कि दीनानगर में आतंकी हमले के बाद से ही शहर में हाई अलर्ट है और उसी के तहत नाकाबंदी की गई है।
सूत्रों का कहना है कि पहले नवांशहर पुलिस ने भी सेटेलाइट फोन की फ्रिक्वेंसी पकड़ी गई थी। इसके बाद बंगा और फिर लुधियाना के फिल्लौर वाले इलाके में सतलुज के आसपास यह सिग्नल पाया गया। खुफिया विभाग ने जानकारी पुलिस को दी।