फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सार्थक, जे. सिंह, शंकर, साहिरा, महिका, रिया, तेजस्वी सेमीफाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप चल रही है। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही चैंपियनशिप में कई राज्यों से टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैंं। बुधवार को टेनिस खिलाड़ी शानदार मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचे। पुरुष वर्ग में दिल्ली के सार्थक सूडान ने महाराष्ट्र के स्वमन्यु सिंह को 6-2, 7-6 से मात दी। हरियाणा के पर्व नागी ने तमिलनाडु के आदित्य एसएम को 7-6, 6-3 से, हरियाणा के जे सिंह ने दिल्ली के रिकी चौधरी को 6-2, 6-2 से, मणिपुर के शंकर हेंसमन ने हरियाणा के अर्जुन राठी को 6-2, 7-6 से हराया। महिला वर्ग में पंजाब की साहिरा सिंह ने उत्तराखंड की जया कपूर को 6-2, 6-1 से, यूपी की महिका खन्ना ने दिल्ली की जे कुमारी को 6-2, 6-2 से, दिल्ली की रिया सचदेवा ने गुजरात की डी भारद्वाज को 6-1, 7-5 से, दिल्ली की तेजस्वी डबास ने दिल्ली की मानसी सिंह को 6-3, 7-5 से हराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें