फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सरपंचों को रास नहीं आ रहा पांच लाख का फार्मूला, आज विधानसभा का करेंगे घेराव

Fri, 17 Mar 2023 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचायत मंत्री से मिलने आए सरपंचो ने एक्सपोजर विजिट की भी मांग की है। उनकी मांग है कि उन्हें दूसरे राज्यों में गांव देखने का मौका दिया जाए। जिसका खर्च सराकर वहन करे। जिससे वह अपने गांव में भी अन्य गांवो की तरह विकास कर सकें। मंत्री ने इस मामले में मुख्यमंत्री ने बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक धरने पर बैठे विभिन्न गांवों के सरपंच व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-टेंडरिंग के मामले में पांच लाख तक सीमा बढ़ाए जाने का सरकार का फार्मूला पंच सरपंचो को रास नहीं आया। 10 लाख तक सीमा बढ़ाए आने की मांग को लेकर हरियाणा के सभी जिलों के सरपंच शुक्रवार को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड से इकट्ठे होकर विधानसभा के लिए कूच करेंगे। इस बीच 15 सरपंचों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के आवास पर पहुंच कर सरकार के साथ चलने की बात कही है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में सरपंच अभी भी सरकार के फैसले के विरोध में हैं। पंच सरपंचो की आज होने वाली भीड़ से साफ हो जाएगा कि आंदोलन की दिशा क्या रहेगी। शुक्रवार को होने वाले विधानसभा घेराव से पहले गुरुवार को करीब 15 सरपंच पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के निवास पर पहुंचे और विकास कार्य आगे बढ़ाने के लिए सरकार में आस्था जताई। इस बीच सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर समैन ने इसे सरकार की चाल बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह ओछी हरकत है।

पंचायत मंत्री के आवास पर पहुंचने वाले सरपंचो ने बातचीत के बाद मीडिया को बताया कि वे सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। काफी समय से विकास कार्य रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं वे उन्हें भी समझाने का काम करेंगे। इससे पूर्व मंत्री के साथ सरपंचों की बंद कमरे में बात हुई। इसमें मंत्री ने उनसे पूछा कि आपका अगला कदम क्या है? सरपंचो ने कहा कि गांव में विकास कार्य चाहते हैं। मंत्री का सवाल था कि जो एसोसिएशन बन रही है उसका क्या? मंत्री के सवाल पर सरपंचो ने कहा कि उनकी सोच क्या है वे वह जाने। इस दौरान वजीरपुर के सरपंच नरेंदर कादियान, बकरा गांव के सरपंच सुरिंदर कुमार, पहराजवास के सरपंच परवीन कुमार, टंडाहेरि के सरपंच भगत सिंह, मांडोठी के सरपंच नीलेश कुमार, मटन गांव के सरपंच महेंदर, सिलोथि के सरपंच विक्रम दलाल, दाबोदा के सरपंच मंजीत मालिक, भालगढ़ सरपंच राजेश, पावसरा के सरपंच पंकज, नाथुपुर के सरपंच साहब सिंह, बढ़खालसा के सरपंच राकेश, मेलोडी के सरपंच परवीन समेत अन्य सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरपंचो ने कहा एक्सपोजर विजिट दी जाए
पंचायत मंत्री से मिलने आए सरपंचो ने एक्सपोजर विजिट की भी मांग की है। उनकी मांग है कि उन्हें दूसरे राज्यों में गांव देखने का मौका दिया जाए। जिसका खर्च सराकर वहन करे। जिससे वह अपने गांव में भी अन्य गांवो की तरह विकास कर सकें। मंत्री ने इस मामले में मुख्यमंत्री ने बात करने का आश्वासन दिया है।
 

कल हम 12 बजे सेक्टर पांच पंचकूला से विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे, जो लोग मंत्री की कोठी पर गए थे वे 200 सरपंच भी इकट्ठे नहीं कर सकते। कल सभी ग्राम पंचायतें पहुंचेगी। रणबीर समैन, सरपंच एसोसिएशन हरियाणा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें