फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सारथी प्रोजेक्ट भरेगा उड़ान...पीजीआई की तर्ज पर 25 राज्यों के 250 अस्पतालों में शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के सारथी प्रोजेक्ट की तर्ज पर देश के 25 राज्यों के 250 अस्पतालों में इस पहल की जल्द ही शुरुआत होगी। वहीं, 700 से अधिक अस्पतालों तक इसका विस्तार होगा। यह बातें युवा मामले और खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीव लोचन ने मंगलवार को पीजीआई में दौरे के समय कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट सारथी एक गेम चेंजर रहा है जो एक राष्ट्रीय आंदोलन में बदल रहा है। पीजीआई में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर इसे सभी राज्यों के सरकारी अस्पतालों में परियोजना के तौर पर शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर उन्होंने पीजीआई में प्रोजेक्ट सारथी के एनएसएस स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट सारथी की असली ताकत सकारात्मक को बढ़ावा देना, आत्म सम्मान का निर्माण करना और संचार के माध्यम से सशक्त बनाने की क्षमता से भरा हुआ है। पीजीआई जैसे संस्थान में जहां प्रतिदिन हजारों मरीज आते हैं वहां एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा देखभाल को सुरक्षित कर हम एक अधिक दयालु और कुशल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की नींव रख रहे हैं। परियोजना को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के गहन अध्ययन के बाद इस परियोजना को और मजबूत कर सकेंगे बल्कि इसे स्थायी भी बना पाएंगे।

युवाओं को जोड़ने की तैयारी

सचिव ने कहा कि इसमें आगे की कार्य योजना के अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों में माई भारत हेल्प डेस्क स्थापित करने पर फोकस किया जाएगा जिससे विभिन्न शैक्षणिक संस्थान नियमित रूप से उनसे जुड़ सके और युवा लोगों को एक संगठित अनुकूल ढांचे के माध्यम से सेवा करने की अपनी सहज इच्छा को पूरा करने में सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सारथी प्रोजेक्ट ने एनएसएस स्वयंसेवकों को वास्तविक दुनिया में अपने कौशल और करुणा को लागू करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इसे और मजबूती प्रदान की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 120 घंटे की सेवा पूरी करने वाले स्वयंसेवकों को अनुभावनात्मक शिक्षक प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। इस अवसर पर पीजीआई निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने मीता राजीव लोचन का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान में डीडीए के तौर पर कार्य कर चुकी होने के कारण यह दौरा उनकी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि पीजीआई आम लोगों का अस्पताल है। उन्होंने छात्र स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज को प्रभावित कर रहा है। उनका काम में केवल अस्पताल के कर्मचारियों पर बोझ कम नहीं कर रहा है बल्कि मरीजों से आभार प्राप्त कर उन्हें अपार व्यक्तिगत संतुष्टि भी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गर्ल्स कॉलेज की मानसी शर्मा भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें