चंडीगढ़। म्यूनिक में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल्स में डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 की उभरती शूटर संयम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल में संयम ने 223.5 अंक जुटाकर मेडल पक्का किया और अंत तक गोल्ड की दौड़ में बनी रहीं। भारत की ही सुरुची इंदर सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 224.3 अंक के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन की याओ किनशुन को 219.4 अंक के साथ ब्रॉन्ज मिला। संयम डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 में बीएसई फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रही है। सिल्वर मेडल जीतने पर डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर और शूटिंग कोच अमेंद्र मान ने खुशी जताते हुए संयम को बधाई दी