फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में सेंटा ने मरीजों के बीच खुशियां बांटी

Sat, 21 Dec 2013 09:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने पीजीआई में कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन


संस्था की वालंटियर पामी ने सेंटा की ड्रेस पहनकर बच्चों को कई सारे गिफ्ट बांटे। इनमें मुख्य रूप से टाफियां, चॉकलेट, कैंडल, टोपी और घड़ियां शामिल थीं।

इस कड़ी में कई मनोरंजन गेम्स और मैजिक शो भी आयोजित किए गए। भिन्न-भिन्न खेल देखकर बच्चे भी रोमांचित हुए और उन्होंने पूरे जोश और उत्साह से हिस्सा लिया।

बच्चे इनमें इस तरह से रम गए कि उनके चेहरे देख कर लग रहा था कि वे बीमार नहीं बल्कि स्वस्थ बच्चों की तरह हैं।

यह इवेंट स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक की ओर से आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. दीपक, डॉ. अमिता, बैंक के जोनल हेड अर्निबन चक्रवती और लसविंदर सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें