फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सीचेवाल बने 'मान पंजाब दा', ऑस्ट्रेलिया ने दिया खिताब

Sun, 11 May 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में प्राकृतिक जल स्त्रोतों और हवा को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में जुटे विश्व विख्यात पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल को ‘मान पंजाब दा’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। ऑस्ट्रेलिया के पार्लियामेंट हाउस में शुक्रवार को उन्हें यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


निर्मल कुटिया सीचेवाल के मुख्य प्रवक्ता संत सुखजीत सीचेवाल ने बताया कि पंजाबी काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने यह अवॉर्ड दिया है। सिडनी के पार्लियामेंट हाउस में संत सीचेवाल को सम्मानित किए जाने के अवसर पर ग्रीनवे से जुड़े मिचले रोलैंड भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. मोहिंदर सिंह, प्रभजोत संधू, मणधीर संधू, बलराज सिंह, राजवंत सिंह, डिम्पल संधा, सुखजिंदर सिंह, पीसीए लीडर ऑफ एनएस डब्ल्यू जोहन रॉबर्टसन केबी एमपी एडवोकेट बलबीर सिंह बिलिंग उपस्थित थे।
विज्ञापन


संत सीचेवाल 22 मई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे और वहां पर्यावरण की रक्षा के बारे में अपने विचारों से पंजाबियों को अवगत करवाएंगे।

काली बेईं की सफाई मील का पत्थर
संगठन प्रधान डॉ. मनिंदर सिंह ने कहा कि संत सीचेवाल श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श पवित्र काली बेईं की कारसेवा विश्व भर में एक मिसाल है। पर्यावरण के क्षेत्र में पवित्र काली बेईं की सफाई का काम खूब सराहा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें