फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कारसेवा से ही हो सकता है, संत सीचेवाल के नेतृत्व में 'धरतीपुत्रों' ने किया असंभव को संभव

Mon, 18 May 2020 12:15 PM IST
खुशबू गोयल महेश कुमार, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
विज्ञापन
कारसेवा करते हुए संत सीचेवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाह...ये तो संत बलबीर सिंह सींचेवाल की कारसेवा से ही संभव है। संत सीचेवाल के नेतृत्व में 'धरतीपुत्रों' ने असंभव को संभव कर दिखाया है। गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के दर्रों के नीचे से मिट्टी निकालने का क्रम निरंतर जारी है। 1.26 करोड़ रुपये का डीजल फूंककर किसानों ने 12 दर्रें साफ कर डाले हैं। अभी पुल के नौ दर्रों के नीचे से मिट्टी निकालनी बाकी है। अब दरिया सतलुज का पानी किसानों की फसल को मटियामेट नहीं कर सकेगा। नौ माह से कारसेवा का क्रम कोरोना के दौरान नियमों का पालन करते हुए भी जारी रहा।
विज्ञापन


किसान मुंह पर मास्क बांधकर सेवा में जुटे रहे। हालांकि दरिया से पानी छोड़ने जाने के चलते काम जरूर प्रभावित हुआ था। बांध पर मास्क बांधे किसानों ने कहा कि अगर इलाके को अपना भविष्य बचाना है तो सतलुज दरिया में गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे से 18 फुट तक मिट्टी निकालने की चल रही कार सेवा में सहयोग करें। कांग्रेसी विधायक हरदेव सिंह लाडी ने किसानों को भरोसा दिया कि दरिया में से मिट्टी निकालने के लिए जो भी पंजाब सरकार से मदद चाहिए होगी वह खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात करेंगे।

संत सीचेवाल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, विधायक हरदेव सिंह लाडी और जालंधर के डीसी वरिन्दर कुमार शर्मा का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग के साथ सरकारी अड़चनें दूर हो सकीं। संत सीचेवाल ने कहा कि आने वाले बरसाती सीजन से पहले रेलवे पुल के बाकी रहते दर्रे भी साफ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो सवा करोड़ से अधिक का डीजल लगा है, उसके सभी पैसे एनआरआई और दरिया किनारे बसते गांवों वालों ने इकट्ठे किए थे। सभी काम में पारदर्शिता बरती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दरिया किनारे वाले गांव दोबारा न उजडे़ं, इसलिए पिछले 9 महीनों से लगातार काम जारी है। इस मौके पर दलजीत सिंह पूर्व सरपंच, कुलवंत सिंह, बाढ़ नियंत्रण समिति के प्रधान कुलविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, जसविंदर सिंह काला, फुम्मन सिंह, अजीत सिंह, सरूप सिंह, बलबीर सिंह, नेक सिंह, हरमेल सिंह, मेजर सिंह, मंगल सिंह, सुरजीत सिंह शंटी और इलाके के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें