फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट के 7 छात्र हिमाचल में लापता

Sun, 13 Mar 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी - फोटो : file
विज्ञापन
संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (सलाइट) लौंगोवाल के 7 छात्र हिमाचल प्रदेश में लापता हो गए हैं। छात्रों के लापता होने से कालेज प्रबंधक और उनके अभिभावक परेशान हैं। तलाश में जुटी हिमाचल पुलिस को छात्रों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


सलाइट के छात्र अंकुश निवासी गुरदासपुर (पंजाब), चेतन शौरी निवासी अंबाला (हरियाणा), सौरभ शर्मा निवासी अंबाला, अनिल कुमार निवासी हमीरपुर (हिमाचल), रोहित कुमार निवासी शेरपुर लहौरिया (यूपी), अक्षय कुमार निवासी भिंतरू (हिमाचल) और हतिंदर शर्मा निवासी कूफू (हिमाचल प्रदेश) पिछले कई दिनों से लापता हैं। बताया जाता है कि ये सभी छात्र हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए गए, जहां रास्ता भटक जाने की वजह से उनका संपर्क टूट गया। छात्रों के लापता होने की खबर के बाद हिमाचल पुलिस ने सर्च टीमें बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

सलाईट के अधिकारी पूनिया ने बताया कि लापता छात्रों ने हिमाचल जाने बारे कालेज को कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल पुलिस के संपर्क में हैं और पल पल की खबर ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में खराब मौसम के कारण सर्च टीमों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंकुश के पिता गुरदासपुर निवासी जतिंदर सिंह ने फोन पर बताया कि कई दिन बीत जाने के बाद भी उनके बच्चे का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वह बार-बार हिमाचल पुलिस से फोन करके जानकारी ले रहे हैं। उन्हें भी कालेज से ही पता चला कि उनका लड़का लापता है। इससे पूरा परिवार अंकुश को लेकर काफी चिंतित है।
विज्ञापन


उधर, एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि पुलिस को बच्चों के लापता होने बारे कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कालेज में फोन करके पता किया है और पुलिस पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए। बच्चों के पता चलते ही तुरंत पारिवारिक सदस्यों को इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें