फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur Election Result 2024: संगरूर से जीते गुरमीत सिंह मीत हेयर, सीएम मान के गढ़ में लहराया आप का परचम

Tue, 04 Jun 2024 06:24 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान के गढ़ संगरूर में आम आदमी पार्टी के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर जीत गए हैं। मीत हेयर पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बने थे। वह भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री थे।
विज्ञापन
संगरूर से आप के गुरमीत मीत हेयर जीते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा सीट संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने विरोधी उम्मीदवार कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को 1 लाख 72 हजार 560 के बड़े अंतर से पराजित करके शानदार जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


धूरी स्थित बरड़वाल कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में शुरू हुए रुझानों में सुबह से ही आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर की बढ़त रही। जिसे देख आप समर्थकों में उत्साह बना रहा। इस चुनाव में आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर को कुल 3,64,085 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा को 1,91, 525 मत मिले। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सिमरनजीत सिंह मान को 1,87,246 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद खन्ना को 1,28,258 वोट प्राप्त हुए। शिरोमणि अकाली दल (ब) के उम्मीदवार इकबाल सिंह झुंदा को 62,488 मत मिले और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. मक्खन सिंह को 37, 731 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें