फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस के बाद मेरी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस के बाद अब पीएम बनने की इच्छा है। यह कहना है समीक्षा सिंह का। समीक्षा जल्द ही स्क्रीन पर एक्शन सीन करती नजर आएंगी।
विज्ञापन


सादे पहनावे और हंसमुख अंदाज के कारण दिलों में जगह बनाने वाली समीक्षा जल्द स्क्रीन पर एक्शन सीन करती नजर आएंगी। अपनी अगली पंजाबी फिल्म कृपाण में किरदार को वास्तविता रूप देने के लिए उन्होने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है।

बुधवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में ब्यूटी एंड ब्रेन वेलफेयर ट्रस्ट ने 11 और 12 को कलाग्राम में दो दिवसीय एग्जिबिशन कम सेल की लांचिग की गई। इसमे पंजाबी गायक हर्फ चीमा और अभिनेत्री समीक्षा सिंह खास तौर पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इस दौरान समीक्षा सिंह ने चंडीगढ़ से बालीवुड तक के अपने फिल्मी कैरियर के बारे में खुलकर बात की। समीक्षा ने कहा कि कैरियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्मों से हुई है।

वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का भी हिस्सा बन रही हैं। अभी शुरुआत हुई है।

समीक्षा ने कहा कि दो पंजाबी फिल्म रिलीज होने वाली हैं। इनमें मैंने मेन लीड रोल किया है। अभी पंजाबी फिल्मों के कई ऑफर हैं। समीक्षा ने कहा कि एक दिन के लिए वह पीएम बनना चाहती हैं।
विज्ञापन


वह इन 24 घंटों में देश में फैल रहे करप्शन और महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार के खिलाफ सख्त कानून बनाऊंगी।

कोई भी इंसान इसमें लिप्त होने से पहले हजार बार सोचे। मेरी शुरू से इच्छा थी कि मैं चैलेंजिग किरदार करूं।

इसका मौका मुझे पंजाबी फिल्मों में मिला। आने वाली मेरी दोनों पंजाबी फिल्मों फतेह और कृपाण मे मेरा किदार बेहद मजबूत है। इस फिल्म में मैं आईपीएस और मार्शल आर्ट की चैंपयन का किरदार कर रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें