फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई अष्टमी के दिन मतदान, महिलाएं पशोपेश में

Tue, 14 Oct 2014 06:14 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्तूबर को मतदान है। इस दिन शहर की अधिकतर महिलाएं व्रत करके (पानी तक नहीं पीएंगी) वोट डालने जाएंगी। आप सोच रहे होंगे कि अपने चहेते प्रत्याशी के लिए वे व्रत रखेंगी, लेकिन नहीं। इसी दिन अहोई अष्टमी है, इसलिए कई महिलाएं व्रत रखेंगी और बच्चों की लंबी उम्र की कामना करेंगी।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि इससे उनके दो मकसद पूरे होंगे। पहला बच्चों को ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा और दूसरा यह कि व्रत रखकर वोट डालेंगी तो राज्य पर ईश्वर की भी कृपा बनी रहेगी। स्थायी और काम करने वाली सरकार बनेगी। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से भी अपील की है कि व्रतियों के लिए पोलिंग स्टेशन पर ऐसी व्यवस्था हो, ताकि उन्हें घंटो लाइन में खड़े होकर इंतजार न करना पड़े।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में महिलाओं ने कहा कि व्रत के कारण उनकी कोशिश होगी कि सुबह में ही मतदान करके आ जाएं, क्योकि करीब ढाई बजे से अहोई अष्टमी की पूजा करनी होगी। इसके लिए महिलाओं को तैयारी भी करनी पड़ती है। हो सकता है कि कई महिलाएं पूजा के बाद भी मतदान करने जाएंगी।
विज्ञापन


मतदान के लिए ये कहा महिलाओं ने...
चुनाव के दिन अहोई अष्टमी का उपवास रहेगा। इस दिन पानी तक नहीं पीया जाता है। चूंकि, एक-एक वोट कीमती है, इसलिए वोट डालने जरूर जाऊंगी।- पुष्पा साजवान

अहोई अष्टमी के कारण निर्जला उपवास रखना है और वोट भी देना है। इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी को व्रतियों के लिए खास इंतजाम करना चाहिए।- मीना रानी

अहोई अष्टमी है तो उपवास तो रहेगा ही, लेकिन मतदान करने भी जाऊंगी। क्योंकि, यह हमारे लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें सबकी भागीदारी जरूरी है।- नीतू

चुनाव के दिन उपवास रखना है और मतदान भी करना है। परेशानी होगी, क्योंकि भूखे-प्यासे रहना पड़ता है। लेकिन, मतदान भी जरूरी है।- सीमा

चुनाव के दिन सुबह ही मतदान करना पड़ेगा, क्योंकि उसी दिन अहोई अष्टमी का उपवास रहेगा। पोलिंग बूथ पर व्रतियों के लिए अलग व्यवस्था हो तो अच्छा रहेगा।- सुमन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें