फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटको में सैलरी संकट: कर्मचारियों यूनियनों ने मांगी 20 करोड़ की ग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन के कारण सिटको में सैलरी का संकट खड़ा हो गया है। इस संकट से उबरने के लिए सिटको वर्कर्स कर्मचारी यूनियन ने यूटी प्रशासन से 20 करोड़ रुपये की ग्रांट मांगी गई है। प्रशासन से यह ग्रांट हर माह 5.5 करोड़ रुपये के रूप में निर्गत किए जाने का अनुरोध यूनियन की ओर से किया गया है। बता दें कि लॉकडाउन के कारण सिटको का कारोबार पूरी तरह से ठप हो चुका है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आउटसोर्स से रखे गए 630 कर्मचारियों पर पड़ रहा है, जिसको लेकर सभी कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है। सैलरी के इस संकट को लेकर सिटको वर्कस कर्मचारी यूनियन कर्मचारियों के पक्ष में उतर आई है। यूनियन ने यूटी प्रशासन को पत्र भेजकर इसका शीघ्र समाधान करने की मांग की है। पत्र में यूनियन के प्रधान बलदेव राज ने कहा है कि सिटको के सभी होटल, रेस्तरां लॉकडाउन के कारण पूरी तरह से ठप हैं। इस कारण से यह सैलरी संकट उत्पन्न हुआ है। यूटी प्रशासन को इस संकट से उबरने के लिए तत्काल 20 करोड़ रुपये की ग्रांट निर्गत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें