फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सक्षम यादव ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेशनल फेडरेशन इंडिया ताइक्वांडो की ओर से तीसरी सब जूनियर कैडेट नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन कानपुर, यूपी के स्पोर्ट्स हब स्टेडियम में 16 से 18 अगस्त को किया गया। इसमें देशभर से कुल 864 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सातवीं सब जूनियर कैडेट चंडीगढ़ स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप से चयनित टीम कोच कृष्ण कुमार और यामिनी गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में विभिन्न भार वर्गों में शहर के कुल 19 खिलाड़ियों का चैंपियनशिप के लिए किया गया।
ब्लैक ड्रैगन इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ी सक्षम यादव ने कैडेट भार वर्ग 168/57 किलोग्राम में अपने तीन प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए कांस्य पदक जीता। इस दौरान कड़ी प्रतिस्पर्धा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन देखने को मिला। स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान कंवरजीत सिंह और चेयरमैन परवीन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें