शहर की शिव कालोनी में स्थित शिरडी साईं मंदिर में आगामी 21 दिसंबर से 22 वीं श्री साघ सच्चरित्र अमृत कथा का आयोजन किया जाएगा।
रेखा थापर ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक होगी जो 25 दिसंबर तक चलेगी।
उन्होने बताया कि गंगोत्री शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा समिति कालका की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कथा वाचक मंहत कोमल चंद रमोला होंगे।
25 दिसंबर को कथा समापन पर कालका विधायक प्रदीप चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे व शाम को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।