फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई पर भिड़े सफाई सेवक-दुकानदार

Sun, 31 Aug 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 25 दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण बरनाला में कूडे़ का ढेर लगता जा रहा है। रविवार को सफाई को लेकर बरनाला के कस्बा तपा में व्यापारियों और सफाई कर्मियों के बीच टकराव हो गया और जमकर पत्थरबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना तपा के थाना प्रभारी मलकीत सिंह चीमा और थाना सिटी बरनाला के थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन




सड़क पर लगे कूड़े के ढेर से परेशान व्यापारियों प्रेम कुमार भूत, मंगल सैन गर्ग, मोहन लाल गोगा, संजे बडबर, सतपाल, राम लाल, शीलू और लखवीर महिता आदि ने कूड़ा उठाने के लिए एक ट्राली मंगवा ली। जब ट्राली भरकर कूड़ा फेंकने जाने लगे तो इसकी भनक सफाई सेवकों को लग गई और उन्होंने आकर व्यापारियों एवं कूड़े वाली ट्राली का घेराव कर लिया।




इस पर व्यापारियों और सफाई सेवकों के बीच टकराव हो गया और जमकर पत्थरबाजी भी हुई। सूचना मिलते ही थाना बरनाला के प्रभारी नवदीप सिंह एवं थाना तपा  के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लिया और कूडे़ की ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। व्यापारियों ने धमकी दी कि अगर सोमवार तक हड़ताल न खुली तो वह दोबारा तपा की सफाई करेंगे। वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना है कि यह लोग जायज मांगों के लिए शुरू की गई उनकी हड़ताल को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें