सीबीआई की विशेष अदालत में सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चल रहे साध्वी यौन शोषण के मामले में सुनवाई हुई। सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल किया। बचाव पक्ष की ओर से इस मामले में दो युवतियों की कोर्ट में गवाही करवाने को लेकर अर्जी दी गई थी, जिस पर बहस हुई। इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।