इसी तरह बादल परिवार के विरोध में उतरे सुखदेव सिंह ढींढसा परिवार को भी घेरते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ढींढसा परिवार की इज्जत करती है और ढींढसा परिवार की मर्जी के अनुसार पार्टी टिकट भी दी जाती रही है। ये परिवार मात्र एक बार जीतने के अलावा पांच बार अपनी टिकट से हार चुका है। इसके बावजूद ये अकाली दल की पार्टी और बादल परिवार पर अनावश्यक आरोप लगा रहा है।
सुखबीर ने कहा कि ठगी व झूठे वादे कर सत्ता में आई कैप्टन सरकार लोगों से किए वादे आज तक पूरे नहीं कर पाई है बल्कि बिजली के रेट बढ़ाकर पंजाब की जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने अगली बार पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं से अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।
कॉन्फ्रेंस में पहुंचे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर भंडारी ने केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई जन कल्याण योजनाओं का गुणगान किया। कॉन्फ्रेंस इंचार्ज विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी और अन्य ने सुखबीर बादल को तलवार भेंट कर सम्मानित किया।