फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लिए शिअद-भाजपा का गठबंधन जरूरी: जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभी चुनाव दूर, अकाली दल में शामिल होकर क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत करें: सुखबीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में लगातार बिगड़ते कानून व्यवस्था और केंद्र से राज्य सरकार के खराब रिश्तों पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अकाली-भाजपा गठबंधन को जरूरी बताया है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए भाजपा-अकाली दल का गठबंधन होना चाहिए। जो पार्टी पंजाब के हितों को ऊपर रखे और राज्य के विकास में अपना योगदान देने के लिए तैयार रहे, लोगों को उस ओर ध्यान देना चाहिए। जाखड़ के अकाली-भाजपा गठबंधन के बयान पर राज्य में सियासत तेज हो गई है। उधर, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं। बादल ने कहा कि वह सभी पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वह अकाली दल में शामिल होकर क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत करें। इन सबके बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जाखड़ के गठबंधन को लेकर बार-बार बयान से लगता है कि उन्हें सत्ता में आने की जल्दबाजी है। वड़िंग ने कहा कि जाखड़ के गठंधन पर अलग-अलग बयानों से लगता है कि वह क्या चाहते हैं उन्हें खुद नहीं पता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें