फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में अब तक का बड़ा खुलासा, कबड्डी कप बना वजह, 2021 में रची गई थी साजिश

Thu, 12 Oct 2023 08:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा किया था।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन ने किया है। सचिन के मुताबिक कबड्डी कप की वजह से मूसेवाला की हत्या की गई थी। उसने यह भी बताया कि फोन पर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद ही हत्या की साजिश रची गई थी। सचिन ने कहा कि हालांकि वह इस दौरान जेल में था मगर 2021 में ही पता चल गया था कि मूसेवाला का कत्ल होगा। 

विज्ञापन


बता दें कि अजरबैजान से भारत लाने के बाद सचिन को मानसा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। सचिन थापन ने बताया कि वे अगस्त 2021 में लॉरेंस बिश्नोई के साथ राजस्थान की अजमेर जेल में बंद था। उस दौरान पंजाब में कबड्डी कप का आयोजन होना था। यह कबड्डी कप बंबीहा गैंग करवा रहा था। लॉरेंस ने मूसेवाला को फोन पर कहा था कि वे इस कप में न जाएं।

लॉरेंस के मना करने के बावजूद सिद्धू मूसेवाला वहां चला गया। बाद में लॉरेंस ने मूसेवाला को फोन पर पूछा कि वे उसके मना करने के बावजूद वहां क्यों गया? पुलिस सूत्रों के अनुसार सचिन थापन ने बताया कि लॉरेंस ने मूसेवाला को गालियां दीं, मूसेवाला ने भी लॉरेंस को उसी अंदाज में जवाब दिया। 
विज्ञापन


बता दे कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा किया था। मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि मामला अभी जांच का विषय हैं। कुछ कहना मुनासिब नहीं होगा।

बठिंडा जेल भेजा गया सचिन

सचिन थापन को बुधवार को मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने बठिंडा केंद्रीय जेल भेज दिया है। आरोपी सचिन को केंद्रीय जेल के हाई सुरक्षा जोन में रखा जाएगा। बठिंडा जेल में बने हाई सुरक्षा जोन में पचास से अधिक गैंगस्टरों को रखा गया है। जहां पर उक्त गैंगस्टर किसी भी तरह जेल से बाहर संपर्क नहीं कर सकते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें