फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सानवी ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक, सकारात्मक सोच उनका मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 के सेंट ऐनीज कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा सानवी वालिया ने सीबीएसई कक्षा-10 की परीक्षा में 100% अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। सेक्टर-7 पंचकूला की रहने वाली सानवी ने गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन और अंग्रेजी में 100-100 अंक हासिल किए हैं। उनके पिता आशीष वालिया बिजनेसमैन हैं जबकि माता दीप्ति वालिया गृहिणी हैं। सानवी ने बताया कि वे प्रतिदिन 8-10 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं। सकारात्मक सोच को वह अपनी सफलता का मंत्र मानती हैं। आगे वह आईआईटी में प्रवेश लेना चाहती हैं। इसके बाद सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य रखती हैं। सानवी खेल के अलावा डांस में विशेष रुचि रखती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें