फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः एजी हरियाणा के ऑफिस से रिटायर्ड स्टोर कीपर की हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार

Thu, 24 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयागांव (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन

एडवोकेट जनरल (एजी) हरियाणा के ऑफिस से रिटायर्ड स्टोर कीपर की उसके घर में घुसकर धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शिवालिक विहार-2 में मंगलवार देर रात को हुई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब मध्यरात्रि मृतक का बेटा घर पहुंचा। उसने तुरंत नयागांव पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नयागांव के शिवालिक विहार 2 के मकान नंबर 156 के निवासी राजकुमार एडवोकेट जनरल हरियाणा के ऑफिस से स्टोर कीपर के पद से वर्ष 2016 में रिटायर्ड हुए थे। मंगलवार को वह घर में अकेले थे। उनका बेटा इंदरजीत मध्यरात्री घर पहुंचा तो घर में पिता का शव खून से लथपथ पड़ा था। नयागांव थाना पुलिस एसएचओ व डीएसपी अमरोज सिंह मौके पर पहुंचे और वारदातस्थल का जायजा लिया।

बुधवार सुबह भी पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। डीएसपी अमरोज सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। एसएचओ सुमित मौर ने बताया कि वारदात की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ 302 और 458 की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्डर की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती

सांकेतिक तस्वीर
मर्डर की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि जिस घर में मर्डर हुआ है, वहां पर सीसीटीवी नहीं लगे थे और पास में एक सीसीटीवी कैमरा लगा था लेकिन वह काफी समय से खराब बताया जा रहा है। मर्डर के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की संभावना से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। पुलिस को आशंका है कि लूट की नीयत से भी हत्या की जा सकती है। वहीं, पता चला है कि मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।

धारदार हथियार से किए पांच वार 
पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार पर धारदार हथियार से पांच वार किए गए थे। दो वार गले पर जिसमें एक आगे की तरफ व एक पीछे किया गया। एक वार पेट पर व एक पीठ पर किया गया है। इससे लगता है कि मृतक ने अपने बचाव की कोशिश की होगी। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें