मर्डर की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि जिस घर में मर्डर हुआ है, वहां पर सीसीटीवी नहीं लगे थे और पास में एक सीसीटीवी कैमरा लगा था लेकिन वह काफी समय से खराब बताया जा रहा है। मर्डर के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की संभावना से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। पुलिस को आशंका है कि लूट की नीयत से भी हत्या की जा सकती है। वहीं, पता चला है कि मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।
धारदार हथियार से किए पांच वार
पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार पर धारदार हथियार से पांच वार किए गए थे। दो वार गले पर जिसमें एक आगे की तरफ व एक पीछे किया गया। एक वार पेट पर व एक पीठ पर किया गया है। इससे लगता है कि मृतक ने अपने बचाव की कोशिश की होगी। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।