चंडीगढ़। आगामी 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से लेकर आठ बजे तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजि होगा। इनमें जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा, अन्य जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में जिलों के गणमान्य व्यक्ति या वरिष्ठ अधिकारी रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।