फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेहतमंद जिंदगी के लिए दौड़े लोग, मिलिंद सोमन ने दिए फिटनेस टिप्स, कहा-सेहत सबसे जरूरी

Sun, 05 Feb 2023 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अभिनेता मिलिंद सोमन ने कहा कि अगर अब भी अपनी सेहत के लिए सचेत नहीं हुए तो स्थिति गंभीर हो जाएगी। फिट रहने के लिए उन्होंने दौड़ को सबसे आसान और सरल फार्मूला बताया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दौड़ में हिस्सा लेते मिलिंद सोमन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेहतमंद जिंदगी के लिए रविवार सुबह चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के लोगों ने दौड़ लगाई। मौका था सुखना लेक से शुरू हुए रन फॉर हेल्थ मैराथन का, जिसमें हर ग्रुप के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन में अभिनेता मिलिंद सोमन भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को भागदौड़ की जिंदगी में अपनी सेहत के लिए कुछ समय निकालने का संदेश दिया। साथ ही गलत खानपान से तौबा करने की नसीहत दी। 
विज्ञापन


सोमन ने कहा कि अगर अब भी अपनी सेहत के लिए सचेत नहीं हुए तो स्थिति गंभीर हो जाएगी। फिट रहने के लिए उन्होंने दौड़ को सबसे आसान और सरल फार्मूला बताया। इसके अलावा संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या को अपनाने पर बल दिया। मैराथन का आयोजन तीन अलग-अलग ग्रुप में किया गया। जिसमें पहले ग्रुप में 5 किलोमीटर, दूसरे ग्रुप में 10 किलोमीटर और तीसरे ग्रुप में 21 किलोमीटर का सफर तय किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें