चंडीगढ़ के सेक्टर-20, 30 के लाइट प्वाइंट पर कुछ युवकों ने वीरवार देर रात पुलिस को कॉल किया और वहां तेंदुए को देखे जाने की सूचना दी।
इसके बाद पुलिस की जिप्सियां लाइट प्वाइंट के आसपास पेट्रोलिंग करती रहीं। हालांकि पुलिस को देर रात तक कोई तेंदुआ नहीं मिला।