कांग्रेस का कहना था कि जवाहरलाल नेहरू का भी धन्यवाद होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे। हंगामे के बाद कांग्रेस और अकाली दल ने सदन का बॉयकाट कर दिया।
चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने के लिए मंगलवार को नगर निगम की विशेष सदन की बैठक बुलाई गई। बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया और मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। कांग्रेस का कहना था कि जवाहरलाल नेहरू का भी धन्यवाद होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे। हंगामे के बाद कांग्रेस और अकाली दल ने सदन का बॉयकाट कर दिया।