चंडीगढ़। यमुनानगर जिले के कपाल मोचन में 3.80 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) के निर्माण को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गोपाल मोचन और सोमसर मोचन, कपाल मोचन में हर साल कार्तिक मेले के दौरान लगभग 8.50 लाख तीर्थयात्री और आगंतुक आते हैं। इसका उद्देश्य इस पवित्र तीर्थ स्थल पर स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है।