फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलांते मॉल में चोरी: मिनीसो स्टोर में घुसा चोर, आरोपी के पास थी चाबी, लॉकर से 2.77 लाख कैश लेकर फरार

Wed, 27 Nov 2024 10:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सबसे बड़े मॉल नेक्सस एलांते मॉल में चोरी हुई है। इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। चोर आधी रात मॉल में घुसे और एक स्टोर से 2.77 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
एलांते मॉल चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजारा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शहर के सबसे बड़े मॉल नेक्सस एलांते मॉल में चोरी हुई है। मॉल में  स्थित मिनीसो स्टोर से 2.77 लाख रुपये कैश चोरी होने का मामला सामने आया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार मोहाली के सोहाना निवासी हनी शर्मा मिनीसो स्टोर में मैनेजर हैं। उसने शिकायत में बताया कि वह रात को स्टोर बंद कर घर चले गए थे। उसके बाद रात के समय एक व्यक्ति आया और चाबी लगाकर स्टोर का ताला खोल लिया। इसके बाद आरोपी स्टोर में घुसकर लॉकर से 2.77 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। आरोपी स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सुबह जब लॉकर देखा तो उसमें से नकदी गायब थी। इसके बाद हनी ने चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी एलांते मॉल में किसी दूसरे स्टोर पर काम करता था। वारदात के दौरान आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो बाहर खड़ा था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, जिससे पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें