फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पनबस कर्मियों की वार्षिक वेतन वृद्धि के बकाया की पहली किश्त के 1.15 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्य सरकार ने पनबस के 3,189 कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि के बकाए की पहली किश्त के रूप में 1.15 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को बताया कि पनबस ने अनुबंध व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अक्टूबर 2022 से अगस्त 2023 तक की 5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के बकाये का वितरण मंजूर कर दिया है। कर्मचारियों के बकाए का यह वितरण तीन चरणों में किया जाएगा, जिसके तहत लगभग 1.15 करोड़ रुपये की पहली किश्त 3,189 कर्मचारियों को जारी की जा रही है। शेष किश्तों के लिए जनवरी और मार्च 2025 की समय-सीमा निर्धारित की गई है। सितंबर 2023 के बाद कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी किया जा रहा हैं। भुल्लर ने बताया कि कर्मचारियों की भलाई के हित में एक और पहल के तहत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए पनबस ने अपने लगभग 4,052 आउटसोर्स और ठेका आधारित कर्मचारियों को त्योहार के एडवांस के रूप में प्रति कर्मचारी 10,000 रुपये देने का निर्णय लिया है। यह एडवांस उनकी अक्टूबर 2024 के वेतन से दिया जाएगा और बाद में उसी महीने की वेतन से इसे एडजस्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें