रोज फेस्टिवल में मचान पर खड़े होकर पुलिस जवान मनचले युवकों और आपराधिक वारदात को अंजाम देने वालों पर नजर रखेंगे।
21 से 23 फरवरी को होने वाले रोज फेस्टिवल में सुरक्षा के चलते पुलिस ने रोजगार्डन और लेजरवैली में एक दर्जन मचान बना दिए हैं। फेस्टिवल में कुल 900 जवान ड्यूटी पर तैनात होंगे।
इनमें 9 डीएसपी, 24 इंस्पेक्टर समेत 808 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा के चलते पुलिस ने ड्यूटी को तीन भागें में बाटा है। रोज गार्डन, लेजर वैली और शाम को होने वाले कार्यक्रम में अलग-अलग फोर्स तैनात रहेगी। रोजगार्डन में 12 रिजर्व बटालियन और लेजर वैली में 8 रिजर्व बटालियन तैनात होगी।
एंटी ईवटीजिंग टीम होगी तैनात
रोज फेस्टिवल के दौरान छेड़छाड़ की वारदात को रोकने के लिए पुलिस टीम एंटी ईवटीजिंग टीम तैनात की है। टीम केसदस्य सिविल ड्रेस में तैनात होंगे और मनचलों पर नजर रखेंगे।
टूरिजम पुलिस करेंगे गाइड
रोज फेस्टिवल देने आने वाले लोगाें को टूरिजम पुलिस के जवान गाइड करेंगे। इसके लिए रोज गार्डन और लेजर वैली में टूरिजम पुलिस के जवान तैनात होंगे और लोगों को हर कार्यक्रम की जानकारी देंगे।