फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2200 किस्म के नए गुलाबों से महकेगा इस बार रोज गार्डन

Thu, 06 Feb 2014 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज गार्डन की क्यारियों में 22 सौ गुलाब के नए बूटे लगाए जा रहे हैं। पुराने और बूढ़े हो चुके बूटे के जगह पर विभिन्न कर्मचारियों में खाली जगहों को भरने के लिए यह लगाए जाएंगे। इनको कोलकाता और बंगलूरू से मगाया गया है। प्रशासन से यह गार्डन ट्रांसफर होने के बाद पहली बार नगर निगम बूटे लगा रहा हैं।
विज्ञापन


वहीं, रोज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गुलाब की क्यारियों में फूल खिल रहे हैं। 42 एकड़ क्षेत्र में फैला रोज गार्डन में 1350 क्यारियां हैं। इसमें तेरह हजार बूटे हैं। आठ सौ तीस किस्म के गुलाब हैं।

रोज गार्डन में इस नजारे को देखने के लिए हर रोज भीड़ उमड़ रही है। इसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह रोज फेस्टिवल 21 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


रोज फेस्टिवल का उद्घाटन पंजाब के गवर्ननर और चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल करेंगे। 18 फरवरी को प्रतियोगिता होगी। इसमें वरिष्ठ नागरिक भी भाग लेंगे। रोज प्रिंस और रोज क्वीन का भी चुनाव प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट...
रोज फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर चल रही है। नए बूटे लगाए जा रहे हैं। रंग बिरंगे गुलाब से गार्डन की शोभा बढ़ गई है।
कृष्णपाल सिंह, एक्सईएन, हार्टिकल्चर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें