नई फायर मशीन से आग बुझाने का अभ्यास करते कर्मी।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित सर्कस ग्राउंड में मंगलवार को गुजरात की स्वदेशी कंपनी ने विकराल आग पर काबू पाने के लिए एक रोबोट का प्रदर्शन किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल गर्ग ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने अपील की थी कि वह रोबोट का प्रदर्शन करना चाहते हैं। यह रोबोट ऐसी जगह पर कारगर है, जहां आग लगने के बाद कर्मचारी आग बुझाने के लिए अंदर नहीं जा सकते हैं। इसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ है। हालांकि, अभी इसे खरीदने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है। अग्निशमन विभाग में प्राथमिकता पर अन्य मशीनें व उपकरण उपलब्ध हैं। इस मौके पर सभी स्टेशनों के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मौजूद रहे।