फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP जवान से लूट के आरोप में नाबालिग समेत दो काबू

Fri, 04 Mar 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आईटीबीपी के जवान से मोबाइल और नकदी छीनने के आरोप में नाबालिग समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया है और दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक मंगलवार शाम को वह रामदरबार बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी दो लड़के आए और उसके पेट में चाकू लगा दिया। एक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और दूसरे ने जेब से पर्स निकाल लिया और फरार हो गए। आरोपी मोबाइल का सिम निकाल कर वहीं फें क गए।

उनके जाने के बाद पीड़ित भी उनको ढूंढने के लिए इधर उधर देखने लगा। उसने देखा कि दोनों आरोपी वहीं पास के पार्क में खड़े हैं । पीड़ित ने उन पर नजर रखते हुए वारदात की सूचना 100 नंबर पर दी। मौकेपर थानापुलिस पहुंची और पीड़ित की निशान देही पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान हरिओम (19) निवासी फेस 1 राम दरबार के रूप में हुई है। जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया। हरिओम को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक कुछ नहीं करते और नशे के आदी हैं।

चंडीगढ़ में कुछ दिनों से लूटपाट और स्नैचिंग के मामलों में नाबालिगों की बढ़ती संलिप्तता पुलिस के लिए चिंता का कारण बन गई है। एक हफ्ते में चोरी और लूट के मामलों में छह नाबालिग आरोपी पकड़े जा चुके हैं। रविवार को सेक्टर 45 के दो घरों में चोरी करने केआरोप में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा था।

मंगलवार  को यूआईईटी के पास एक युवक को लूटने के आरोप में गिरफ्तार हुए चार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। एक ताजा मामले में  रामदाबार से कांस्टेबल को चाकू दिखाकर लूटने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों में भी एक नाबालिग है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें