फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में लूटपाट करने वाले एक गिरोह का सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम दरबार फेस- 1 निवासी रोहित उर्फ गुल्लू (23), राहुल उर्फ लोरी (31), सौरभ उर्फ काली (20) व रवि उर्फ जावो (22) के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने 29 जनवरी को राम दरबार में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन आरोपियों को मंगलवार कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने अदालत से आरोपियों का एक एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को एक के बाद एक कुल दो सूचना मिली कि राम दरबार में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 31 थाना की पुलिस ने दोनों शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर लूटपाट के दो केस दर्ज किए थे। इसके बाद डीएसपी साउथ दलबीर सिंह भिंडर वह व एसएचओ 31 राम रतन शर्मा ने एक टीम बनाई। पुलिस टीम ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली और 12 घंटे के अंदर-अंदर पुलिस ने इन चारों को दबोच लिया। हालांकि इसी गैंग में शामिल आरोपी लोरी से पूछताछ के बाद सामने आया कि वह एरिया से पहले तो रेहड़ी चुराता था और फिर किसी भी घर के अंदर घुसकर वाशिंग मशीन तक चुरा ले जाता था। यह आरोपी अकेला ही इस वारदात को अंजाम देता था और तो और पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली, जिसमें लोरी वाशिंग मशीन ले जाता हुआ साफतौर पर नजर भी आ रहा है। मामले में डीएसपी दलबीर सिंह का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों से अहम खुलासे होने की भी संभावना है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों से दो वाशिंग मशीन भी बरामद की है। इसके अलावा लूटपाट करने वालों से शिकायतकर्ताओं के दस्तावेज और कुछ कैश भी बरामद किया गया है। आरोपियों ने शहर में और वारदातों को कबूला भी है। सभी आरोपी नशे के आदी हैं और इन पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें