फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राजमा-चावल में नशीला पदार्थ मिलाकर की थी लूट, कुक ने बेहोश कर दिया परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-28 स्थित चंडीगढ़ क्लब के दिवंगत पूर्व प्रधान मुकेश बस्सी की कोठी में लूट के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक करीब 20 दिन पहले नौकरी पर रखे गए नेपाली कुक हेमंत थापा ने दोपहर के खाने राजमा-चावल में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद कोठी में मौजूद तीन लोग बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी नकदी और कीमती जेवर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत स्थिर होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस को कोठी से आरोपी कुक का आई कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम और पता दर्ज है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं।
20 दिन में जुटाई घर की पूरी जानकारी
थाना प्रभारी सतनाम सिंह के अनुसार आशंका है कि हेमंत ने वारदात से पहले करीब 20 दिनों तक परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी। उसने सदस्यों के आने-जाने का समय, दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाई। उसे कोठी के बाहर लगे छह-सात सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले उसने एक कैमरे की दिशा तक बदल दी।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
वारदात के समय कोठी में अंजू बस्सी, पुराना कुक शिव और मेड अनु मौजूद थे। दोपहर में राजमा-चावल खाने के कुछ देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था। इसके बाद उसने अलमारियों और सेफ को खंगाला और नकदी-जेवर लेकर भाग गया।

कोट

पुलिस ने कोठी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर आरोपी के भागने के रास्ते की जांच की जा रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन, पुराने संपर्कों और संभावित ठिकानों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।- सतनाम सिंह थाना प्रभारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें